प्रशासन ने पिहोवा के मॉडल टाउन व पृथु कालोनी पिहोवा को किया सील


कुरुक्षेत्र/पिहोवा (जसविन्द्र सिंह राज /वजीर सिंह) जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव एवं रोकथाम के लिए पिहोवा के मॉडल टाउन वार्ड नम्बर-16 व पृथु कालोनी वार्ड नम्बर-11 में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर सील कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाईन नम्बर भी जारी किए गए है।
जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने जारी आदेशों में कहा है कि पिहोवा के मॉडल टाउन वार्ड नम्बर-16 व पृथु कालोनी वार्ड नम्बर-11 में कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, प्रशासन ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तुरंत बाद ही पिहोवा के मॉडल टाउन वार्ड नम्बर-16 में शिव चक्की के पीछे के क्षेत्र व पृथु कालोनी वार्ड नम्बर-11 में सोहन सिंह के घर से सोनू के घर टाउन पार्क के पीछे के क्षेत्र को कंटेनमैंट व पिहोवा वार्ड नम्बर-16 में रुमा के घर से शिल्पी के घर तक के क्षेत्र व सोहन सिंह के घर से सुरेश के घर के कार्नर, प्यारे लाल के घर तक के क्षेत्र को बफर जोन में शामिल करते हुए सेनिटाइज करने के आदेश दिए है। इस क्षेत्र में प्रर्याप्त मात्रा में टीमों का गठन करके डोर टू डोर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग और थर्मल चैकिंग की जाएगी और सभी टीमे सिविल सर्जन के आदेशानुसार कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि इन कंटेनमेंट जोन और बफर जोन को नगर पालिका पिहोवा द्वारा कोविड-19 की गाईड लाईंस के अनुसार अपने-अपने सम्बन्धित क्षेत्र में पूरी तरह सेनिटाइज करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक कोविड-19 के अनुसार कंटेनमेंट जोन में डयूटी करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा किसी भी व्यक्ति की मूवमेंट नहीं करने देंगे।
उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कंटेनमेंट और बफर जोन की बैरागेटिंग करवाना सुनिश्ति करेंगे। इसके अलावा  इन कंटेनमेंट जोन में अपने-अपने सम्बन्धित क्षेत्र के नोडल अधिकारी कन्ट्रोल रूम में एसएमओ पिहोवा का सहयोग करेंगे और इस कन्ट्रोल रूम की नियमित रूप से रिपोर्ट तैयार करके जिला मुख्यालय को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र के महाप्रबंधक इन कंटेनमैंट जोन के लिए 2 बसों का प्रबंध करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि कंटनमेंट जोन में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंटनमेंट जोन और बफरजोन में बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से रहेगी, इसके लिए बिजली विभाग की जिम्मेवारी रहेगी। इसी प्रकार स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ द्वारा नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएगी। अगर किसी अधिकारी और कर्मचारी ने किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • प्रशासन ने जारी किए हैल्प लाईन नम्बर
उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि पिहोवा के मॉडल टाउन वार्ड नम्बर-16 के लिए नगर पालिका पिहोवा के कार्यालय में कंट्रोल रुम स्थापित किया है, जिसमें नपा सचिव अंकुश परासर के मोबाईल नम्बर 79862-30877, 01744-221703 हैल्प लाईन नम्बर जारी किए गए है। इसी प्रकार पृथु कालोनी वार्ड नम्बर 11 के लिए तहसीलदार पिहोवा के कार्यालय में कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है, जिसमें नायब तहसीलदार राजेन्द्र रोहिला के मोबाईल नम्बर 94166-53972 हैल्प लाईन नम्बर जारी किए गए है।
  • जिले के 1 क्षेत्र के कंटैनमेंट जोन से आमजन को मिली राहत
जिलाधीश एवं उपायुक्त डा. धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार गांव बरोट के बलदेव सिंह के घर से नरिन्द्र सिंह के घर के कंटेनमैंट जोन व बस अड्डïा बरोट से रमेश के घर व राजकुमार के घर से कर्म सिंह के घर को बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले इन क्षेत्रों में कोरोना वायरस केस पॉजिटिव पाए गए थे। जिस कारण प्रशासन द्वारा इन सभी क्षेत्रों को कंटेनमेंट तथा बफर जोन बनाया गया था। निर्धारित दिनों के अनुसार समयावधि समाप्त होने पर प्रशासन ने कंटेनमेंट तथा बफर जोन को हटा दिया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को भी अभी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टैंस, मास्क लगाने के नियमों की पालना करनी होगी।