राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीरा में मनाया गया अंतराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस


कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल ) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीरा में अंतराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस 26 जून 2020 मनाया गया। विद्यालय की प्राचार्या वीना गुप्ता ने बताया कि जीवविज्ञान प्राध्यापक डॉ तरसेम कौशिक तथा भौतिक विज्ञान प्राध्यापिका डॉ सविता खराब के दिशानिर्देशन में विद्यालय की छात्राओं आरती, मुस्कान, सुमन, मीना शर्मा, आरती, खुशबू, सोनिया, खुशी, काजल ने ऑनलाइन पोस्टर बनाकर समाज में जागृति फैलाई। वीना गुप्ता ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय में 26 जून 2020 से लेकर 10 जुलाई 2020 तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का ऑनलाइन माध्यम से आयोजन किया जाना है जिसमें वेबीनार, ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग इत्यादि प्रतियोगिताओं आयोजन किया जाना है। वीना गुप्ता ने कहा कि समाज को मादक पदार्थों के इस्तेमाल व लत से बचाने के दृष्टिगत 26 जून को प्रतिवर्ष अंतराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया जाता है। डॉ तरसेम कौशिक ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी में मादक पदार्थों के सेवन के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है तथा कितने ही परिवार मादक पदार्थो की लत की वजह से तबाह हो चुके हैं। डॉ तरसेम कौशिक ने बताया कि इनका सेवन करने से एक तरफ तो समाज में चोरी, डकैती व हिंसा संबंधी घटनाओं को बढ़ावा मिलता है तथा दूसरी एचआईवी, हेपेटाइटिस तथा तपेदिक सम्बन्धी रोग भी होते हैं। विद्यालय की भौतिकी की प्राध्यापिका डॉ सविता खरब ने बताया कि समाज में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जनजागृति फैल सके इसी उद्देश्य के दृष्टिगत यह दिवस मनाया जाता है।