कोरोना के प्रति ग्रामीणों को किया जा रहा है जागरूक

कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र द्वारा जिला युवा समन्वयक कुमारी मिशा तथा लेखा लिपिक कांता बतान के तत्वाधान में नारा लेखन करवाकर तथा पोस्टर के माध्यम से ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला युवा समन्वयक कुमारी मिशा ने कहा कोरोना वायरस के बचाव के लिए जागरूकता फैलाना जरूरी है। जागरूकता ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे जन-जन तक सही जानकारी पहुंचाई जा सकती है।
नेहरू युवा केंद्र से संबंधित सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तथा विभिन युवा /युवती मंडल अपने अपने स्तर पर लोगों को अलग-अलग माध्यम से जागरूक कर रहे हैं तथा सरकार के चलाए गए अभियान बदलकर अपना व्यवहार करें कोरोना पर वार की जानकारी सोशल मीडिया, दीवार लेखन, पोस्टर के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा हमें कोरोना से डरना नहीं है बल्कि उसका डटकर सामना करना है। नियमों का पालन कर हम कोरोना से लड़ सकते हैं और जीत हासिल कर सकते हैं।