समाज में पुरूष प्रधान सोच को बदलने की जरूरत : अंजली बंसल

पंचकूला ( समय की ताकत) वैश्य समाज का उद्देश्य है कि महिलाओं का मजबूत संगठन बने और समाज की महिला स्वाबलंबी, नेतृत्वशील बनकर आम जन-जीवन में होने वाले कार्यकर्मों में अग्रणी भूमिका निभाए। ये बात आज समाज की महिला नेत्री अंजली बंसल ने अग्रवाल वैश्य समाज के गठन के ऐतिहासिक 11वें वर्ष की सफलता पर शुरू किए गए ऑनलाईन सदस्यता महापर्व में ऑनलाईन सदस्यता ग्रहण कर समाज की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं राजनीति के मैदान में सक्रिय नहीं होंगी, तब तक समाज आगे नहीं बढ़ सकता। अंजली बंसल ने कहा कि नारी वह सेतू है, जो समाज के विकास का रास्ता आसान करती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर राजनीतिक रूप से आगे बढ़ेगी तो निश्चित तौर पर समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आज समाज में पुरूष प्रधान सोच को बदलने की जरूरत है। जिसे देखते हुए अग्रवाल वैश्य समाज ने प्रदेशभर में महिला इकाईयों का गठन किया है। अंजली बंसल ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज ने महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक चेतना को जगाकर महिलाओं को आगे बढ़ाने की जो मुहिम चलाई है, वह एक सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में पिछले कॉफी समय से संगठन समाज को एकजुट करने और अपने अधिकारों की रक्षा करने के लिए राजनीति रूप से जागरूक कर रहा है जो बेहद प्रशसनीय है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में बढ़ते हुए असंतुलन को समझते हुए अग्रवाल वैश्य समाज ने वैश्यजनों को स्पष्ट, पारदर्शी संदेश देते हुए लोकतंत्र के नए मुकाम पर पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया है।