ट्रक ड्राईवर के साथ छीना झपटी करने के दो आरोपी गिरफतार

कुरूक्षेत्र (संजीव बंसल)  पुलिस ने ट्रक ड्राईवर के साथ छीना झपटी करने के दो आरोपियों को किया गिरफतार। हुडडा चौकी शाहबाद पुलिस ने ट्रक ड्राईवर के साथ छीना झपटी करने के दो आरोपी विक्रम पुत्र राम कुमार वासी नडाना जिला करनाल और दीपक पुत्र राजबीर सिंह वासी महुआ खेड़ी को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र, श्रीमती आस्था मोदी ने दी।           
            इस बारे में जानकारी देते हुए श्रीमती मोदी ने बताया कि दिनांक 17 जून 2020 को राकेश कुमार पुत्र रामचन्द्र वासी सैयदा मौहल्ला शाहबाद ने थाना शाहबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था, कि दिनांक 16 जून 2020 को वह ट्रक नम्बर एचआर 45 बी-6992 से कुछ सामान छोड़ने के लिए कुंजपुरा जिला करनाल गया था। जब वह ट्रक को लेकर वापिस घर शाहबाद जा रहा था। गांव रतनगढ़ से थोड़ी पीछे पीर के पास पहुंचा तो उसका ट्रक एक दम से बंद हो गया। जब वह ट्रक से नीचे उतर कर ट्रक के इंजन को चेक करने लगा तो इतने में 3/4 नामालुम व्यक्ति उसके पास आये और उसके साथ मार-पीट करने लगे। वह आपस में एक दुसरे का नाम प्रदीप, जस्सी वगैरा ले रहे थे। जिन्होंने उसकी जेब से उसका पर्स निकाल लिया। जिसमें करीब 33 हजार रूपये, एक चैक  व उसका मोबाईल फोन छीनकर मौके से भाग गये। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच हुडडा चौकी शाहबाद के एएसआई कृष्ण कुमार को सौंपी गई। एएसआई कृष्ण कुमार को दिनांक 19 जून 2020 को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक चालक के साथ मार-पीट करके छीना झपटी करने वालों में से एक आरोपी इस समय लाड़वा रोड़ शाहबाद में घूम रहा है। जिस सूचना के आधार पर एएसआई कृष्ण कुमार और सिपाही मोहित कुमार की टीम ने मुखबर के ईशारे पर एक व्यक्ति को काबू करके उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम प्रदीप कुमार पुत्र बरखा राम वासी गेलनी जिला अम्बाला बताया। जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर गांव रतनगढ़ के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट करके उससे उसका पर्स व मोबाईल फोन छीना था। जिसको पुलिस ने काबू करके गिरफतार कर करके माननीय अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था। जिसने रिमाण्ड अवधी के दौरा छीने गये पैसे में से दो हजार रूपये बरामद करवा दिये थे। जिसको माननीय अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया था। आगे मामले की गहनता से जांच करते हुए एएसआई कृष्ण कुमार को गुप्त सूचना मिली की ट्रक ड्राईवर के साथ छीना झपटी करने के दो और आरोपी इस समय रेलवे रोड शाहबाद पर घूम रहे है। जिस सूचना के आधार पर एएसआई कृष्ण कुमार, हवलदार संदीप कुमार और सचिन कुमार की टीम ने रेलवे रोड़ शाहबाद से शक के आधार पर दो लड़कों को काबू करके उनके नाम व पता पूछा तो उन्होनें अपना नाम विक्रम पुत्र राम कुमार वासी नडाना जिला करनाल और दीपक पुत्र राजबीर सिंह वासी महुआ खेड़ी बताया। जिन्होनें पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिल कर गांव रतनगढ़ के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट करके उससे उसका पर्स व मोबाईल फोन छीना था। जिनको पुलिस ने काबू करके गिरफतार कर लिया है। जिनको माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाएगा।