सांसद ने शहर के धोबी मौहल्ला में वितरित किए मास्क और सेनिटाईजर


कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि कोविड-19 से बचाव करने के लिए लोगों को मास्क और सेनिटाईजर का प्रयोग अवश्य करना चाहिए तथा सोशल डिस्टैंस के नियमों की भी पालना की जाए। वे मंगलवार को धोबी मौहल्ला में मास्क और सेनिटाईजर वितरित करने के उपरांत लोगों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले सासंद नायब सिंह सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, भाजपा महिला मोर्चा से रेणू खूंगर, महामंत्री रविन्द्र सांगवान ने डेरा खेड़ा के पास स्थित धोबी मौहल्ला में मास्क और सेनिटाईजर वितरित किए। सांसद ने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरुरत नहीं है, इस वायरस से मुकाबला करने की जरुरत है, यह मुकाबला तभी किया जा सकता है जब लोग मास्क पहनेंगे और सोशल डिस्टैंस बनाकर रखेंगे। इसके अलावा अपने हाथों को सेनिटाईज करेंगे और नियमित रुप से साबुन से हाथ धोएंगे।