कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) कुरुक्षेत्र जिले के स्कूलों में ऑन लाईन शिक्षण के दौरान गणित विषय को रूचिकर बनाने के लिए एससीआई आरपी गुरूग्राम के सौजन्य से जिला शिक्षा अधिकारी अरूण आश्री की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। वीडियों कान्फ्रेस में डीआईओ कुरुक्षेत्र विनोद सिंगला, जिला गणित विशेषज्ञ शिवचरण गुप्ता, जिला के सभी डीआरपी और एबीआरपी ने भाग लिया।
ऑन लाईन बैठक को सम्बोधित करते हुए एसीआईआरटी गुरूग्राम के उपनिदेशक सुनील बजाज ने कहा कि विद्यार्थियों को खेल खेलना तथा मोबाईल चलाना रूचिकर लगता है। लेकिन इसमें ई गणित विषय की बात आती है तो विद्यार्थी इससे पीछे हटता है। ई-गणित को मोबाईल चलाने व खेल खेलने जैसे रूचिकर बनाने के लिए वीरवार को वीडियों कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया है ताकि ऑन लाईन शिक्षण में गणित विषय को भी रूचिकर बनाया जा सके। वीडियों कान्फ्रेंस का संचालन जिला गणित विशेषज्ञ ने किया। वीडियों कान्फ्रेसिंग के दौरान बताया गया कि गणित की किताबों में जो परिवर्तन हुआ है उससे बच्चों की तर्क शक्ति का विकास करने के लिए जिले के सभी बीआरपी और एबीआरपी को सरल तरीके से अध्यापकों तथा बच्चों को मदद मिलेगी।
- इन बिन्दुओं पर हुई चर्चा
इस दौरान गणित स्कूल में क्यों पढाया जाना चाहिए और एक बच्चें और मशीन में क्या अंतर है, कक्षा- कक्ष में बच्चों को किस तरह का वातावरण प्रदान किया जाना चाहिए। बच्चें जो गणित में गलतियां करते है आदि कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई। वर्तमान
- परिस्थितियों के सदंर्भ में गणित विषय के ऑन लाईन ज्ञान को रूचिकर बनाना है लक्ष्य
कोरोना महामारी के दौरान वर्तमान परिस्थितियों के संदर्भ में गणित विषयों के विभिन्न पहलुओं को ऑन लाईन ट्रेनिंग के माध्यम से जिले के बीआरपी और एबीआरपी को ज्ञानार्जन से पोषित करना है ताकि उनके माध्यम से फील्ड में विद्यार्थियों तक इन तर्क शक्तियों को बढाने वाले पहलुओं को बढाया जा सके।
