- मई में शुरू किया काम, मापदंड़ो में कमी के चलते रोका
पीडब्ल्यूडी विभाग ने घरौंडा से मुनक तक की करीब बारह किलोमीटर लम्बी सडक के मजबूतीकरण का कार्य अगस्त माह में अलाट किया था। ठेका अवधि के दौरान ठेकेदार ने मुनक से खोराखेडी के बीच की सडक को उखाड़ कर पत्थर डालने का काम भी किया था लेकिन इस दौरान खोराखेडी से घरौंडा के बीच सडक पर कोई भी काम नहीं किया गया। टेंडर टर्मिनेशन की तलवार लटकने के बाद हरकत में आये ठेकेदार ने आनन फानन में मुनक खोरा खेडी के बीच सड़क बनाने का काम शुरू भी किया। लेकिन सड़क निर्माण में निर्धारित मापदंड़ो की अनदेखी के चलते विभाग ने काम रुकवा दिया।
- मुझे अभी तक टेंडर टर्मिनेट किये जाने से सम्बन्धित लैटर प्राप्त नहीं हुआ है। हमने सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया था लेकिन किसी कारण से विभाग ने काम को रोक दिया। एनजीटी के आदेशो व लॉकडाउन की वजह से सड़क निर्माण में देरी हुई है। दरबारा सिंह, ठेकेदार सुपरवाईजर
- घरौंडा वाया खोरा खेडी – मुनक रोड का काम अगस्त 2019 में अलाट किया गया था। सडक निर्माण की डेड लाईन मार्च 2020 में समाप्त हो चुकी है। कार्य में हुए डिले के कारण विभाग ने यह टेंडर टर्मिनेट कर दिया है। दिलबाग मेहरा एसडीओ पीडब्ल्यूडी, घरौंडा
