कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) कुवि के बाॅटनी विभाग व कॉरपोरेट रिसोर्स सेंटर रूसा 2.0 के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को राष्ट्रीय वेब सीरीज के तहत् एजु कुबोट 3.0 आन ट्री कम्यूनिकेशन इन द फोरेस्ट पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में सीसीएसएयएयू हिसार के वैज्ञानिक एवं बाॅटनी विभाग से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. राजीव अंग्रिश बतौर विषय विशेषज्ञ के रूप में मौजूद थे।
कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. सोमवीर जाखड ने डॉ. राजीव, छात्रों, और प्रतिभागियों का स्वागत किया। बाॅटनी विभाग की विभागाध्यक्षा व कार्यक्रम की संयोजक प्रो. नीलू सूद ने औपचारिक रूप से मुख्य वक्ता का परिचय दिया और उनकी उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण दिया। इस कार्यक्रम में 10 से अधिक राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
डॉ. राजीव अंग्रिश ने सूचनात्मक और व्यावहारिक तरीके से ट्री कम्युनिकेशन के बारे में विस्तार से बताया और कामन माईकोराईजल नेटवर्क की अवधारणा को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समझाया। उन्होंने छात्रों को मैपिंग, हाइड्रोलिक पुनर्वितरण, खनिज हस्तांतरण आदि के बारे में भी बताया।
इस सत्र के बाद एक प्रश्नोत्तर सत्र में मुख्य वक्ता ने प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का उत्तर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को कहा कि वे अपने प्रश्न और समस्याएं उनको ईमेल करके भी पूछ सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में डॉ. योगेश कुमार ने सभी का धन्यवाद किया।
