नशा, देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरा : आस्था मोदी


कुरुक्षेत्र ( संजीव बंसल ) पुलिस के अधिकारीयों तथा कर्मचारियों को दिलवाई शपथ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि नशा देश के भविष्य के लिए सबसे बडा खतरा बनकर उभर रहा है। इस नशे के कारण आज देश की युवा पीढ़ी अंधकारमय जीवन व्यतीत कर रही है, अगर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक नहीं किया गया तो देश का भविष्य खतरे में पड जाएगा।   
            वह पुलिस लाईन में आयोजित पुलिस अधिकारीयों तथा कर्मचारियों की मीटिंग में बोल रही थी| विश्व नशा मुक्ति दिवस पर नशीले पदार्थो के दुष्प्रभाव तथा अवैध तस्करी विषय पर आधारित मीटिंगमें बोलते हुए| पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, डीएसपी भारत भूषण, डीएसपी राजकुमार, डीएसपी आत्मा राम, गुरमेल सिंह, रविन्द्र तोमर, ममता सौदा सभी निरीक्षक आदि को समाज को नशे के प्रति जागरूकता लाने की शपथ भी दिलवाई गई। समाज नशा मुक्त बनाने का एक बहुत गंभीर विषय है, इस विषय पर आज समाज के प्रत्येक व्यक्ति को चिंतन और मंथन करने की जरूरत है।  नशे का त्याग करने वाले युवाओं से उनके अपने अनुभवों को सांझा करके समाज के अन्य लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाये|  उन्होंने कहा कि नशा परिवार के साथ-साथ पूरे समाज को खोखला बना सकता है, इतना ही नहीं नशे का प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है। जिन युवाओं के जोश और उर्जा का उपयोग देश के लिए किया जाना चाहिए, उसका उपयोग नशे के कारण नहीं हो पा रहा है। आज सभी अभिभावकों को अपने बच्चों पर पूरा फोक्स रखना चाहिए ताकि बच्चें नशे की लत से हमेशा दूर रहे, अगर बच्चा नशे के चंगुल में फस गया तो उसका मानसिक और शारिरिक विकास नहीं हो पाएगा।   
            पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने कहा कि नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। अगर अभी भी समय रहते जागरूक नहीं हुए तो नशा देश की एक पीढी को समाप्त कर देगा। यह देश का सौभाग्य है कि दुनिया की सबसे ज्यादा युवा जनसंख्या भारत में है और यह दुर्भाग्य है कि अधिकत्तर युवा पीढी नशे की तरफ आकर्षित हो रही है। इसलिए सभी का एक सामाजिक दायित्व बन जाता है कि युवा पीढी को सही मार्गदर्शन दे और नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या को समाज के अंदर से समाप्त करना है, नशे के कारण युवाओं का भविष्य खत्म हो रहा है, इतना ही नहीं नशे के कारोबार से होने वाले मुनाफे का प्रयोग कुछ लोग देश विरोधी गतिविधियों में प्रयोग कर रहे है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नशा मुक्त समाज बनाने के लिए एक अम्बसेडर के रूप में काम करना होगा और समाज में एक जागरूकता लानी होगी।      
            एसपी ने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों में जागरूकता लाने के लिए विशेष अभियान शुरू किए है और नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के लिए जिला स्तर पर पुलिस की विशेष टीम का भी गठन किया गया है। इस जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए प्र्रत्येक व्यक्ति अपना योगदान दे सकता है और पुलिस आम नागरिक के योगदान से ही सफल हो पाएगी। को सांझा किया।