डाॅ. पवन कुमार बने ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष


कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ. नीता खन्ना के निर्देशानुसार ललित कला विभाग के असिस्टैंट प्रोफेसर डाॅ. पवन कुमार को ललित कला विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही डाॅ. पवन कुमार एकेडमिक काउंसिल तथा फैकल्टी आफ इंडिक स्टडीज के सदस्य तथा बोर्ड आफ स्टडीज के विभागाध्यक्ष भी होंगे। वे 30 जून से विभागाध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। ये जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डाॅ. दीपक राय ने दी।