पिहोवा (जसविन्द्र सिंह राज/ वजीर सिंह) त्रिवेणी आईटीआई के प्रिंसीपल सहित स्टाफ के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी को प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए चैक दिया है। सांसद नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को त्रिवेणी आईटीआई में प्रिंसीपल व स्टाफ के सदस्यों से बातचीत की। यहां पर प्रदीप सिंह, रवि जिंदल, वरुण अत्री ने सांसद को प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए चैक सौंपा है। सांसद ने त्रिवेणी आईटीआई और स्टाफ के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों को सहयोग करने के लिए कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों से लोग खुलकर सरकार का सहयोग कर रहे है। इससे अन्य संस्थाओं और लोगों को भी प्रेरणा मिल रही है। इस मौके पर अशोक गुर्जर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
