लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रही है पुलिस


कुरूक्षेत्र (संजीव बंसल) नशा सामाजिक बुराई के साथ-साथ कानूनी अपराध भी है। नशा ही सब बुराईयों की जड़ है। नशे से ना सिर्फ पैसे की हानि होती है, बल्कि शारीरिक नुकसान भी होता है। नशे ने आज पूरे विश्व में अपनी जड़े जमा ली है। नशा समाज व ईन्सान को खोखला कर रहा है। नशा केवल दृड ईच्छा शक्ति के द्वारा ही छोड़ा जा सकता है। नशा कोई बीमारी नही है। यह केवल इन्सान की लत है। जिसकों जागरूकता के द्वारा ही त्यागा जा सकता है। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए आमजन से अपील है कि वह पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान में पूरा सहयोग करें। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र, श्रीमति आस्था मोदी ने बताया कि हर वर्ष 26 जून 2020 को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। नशा विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस द्वारा लोगों को नशे से होने वाले दुश्परिणामों तथा इससे दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा 21 जून 2020 से नशे को रोकने के लिए जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई है। यह अभियान पूरे विश्व में 26 जून 2020 तक चलाया जाएगा।
            पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोदी ने अपने अधिनिस्थ सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को नशीली वस्तुओं के प्रयोग को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए है। श्रीमति मोदी ने बताया कि ड्रग्स के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस का मुख्य उदेद्श्य नशीले पदार्थो के अवैध उत्पादन, प्रचलन को रोकना और उसके सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
  • अपनी कविताओं से लोगों को जागरूक कर रहे उप निरीक्षक नरेश कुमार सागवाल
नशे के प्रति सामाजिक संस्थाऐ आमजन को जागरूक कर रही है। ऐसे में कुरूक्षेत्र पुलिस के सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार भी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के स्लोगन को चरितार्थ करते हुए अपनी कविताओं के माध्यम से आमजन को नशे के प्रति जागरूक कर रहे है। उप निरीक्षक नरेश कुमार अब तक कोरोना बीमारी से बचने के लिए 3 कविताऐं लिख चुके हैं और सौशल मिडिया के जरिये आम लोगों के दिलों तक पहुंच रहे है। हरियाणवी बोली में लिखी ये कविताऐं नरेश कुमार ना सिर्फ लिखते हैं, और विडियों बनाकर लोगों तक पहंुचा रहे है। पुलिस विभाग पर लिखी उनकी पहली कविता ने काफी वाह-वाह लूटी। जिसके बाद नरेश कुमार ने एक के बाद तीन कविताऐं लिखकर अपनी कलम की कला को लोगों तक पहुँचाया। आजकल नशे को लेकर युवाओं को जागरूक करती उनकी कविता श् जो करै नशा, हो बुरी दशा श् सोशल मिडिया पर युवाओं को काफी पसन्द आर रही है। नरेश कुमार अपनी इस सफलता का श्रेय पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र श्रीमति आस्था मोदी को देते है। उनका कहना है कि एसपी मैडम आस्था मोदी के मार्ग दर्शन मे ही ये सब करने में कामयाब हुऐ हैं और उनका सहयोग हमेशा बना रहता है।
  • स्थानीय कलाकारों की मदद से आम लोगांे को जागरूक कर रही है पुलिस
पुलिस द्वारा 21 जून 2020 से नशे को रोकने के लिए जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई थी। यह अभियान पूरे जिला में 26 जून 2020 तक चलाया जाएगा। इसी अभियान के तहत जिला पुलिस ने आमलोगों को नशे और उससे होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए स्थानीय कलाकारों की मदद ले रही है। शहर के न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के साथ मिल कर पुलिस शहर के विभिन्न स्थानो ंपर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए नुक्कड नाटकों के माघ्यम से लोगांे को नशे के प्रति जागरूक कर रही है।