अलग-अलग मामलें में छीना झपटी करने के तीन आरोपी गिरफतार

कुरूक्षेत्र (संजीव बंसल) जिला कुरूक्षेत्र पुलिस ने अलग-अलग मामलों में छीना झपटी करने के तीन आरोपियों को किया गिरफतार। जिला पुलिस कुरूक्षेत्र की अपराध शाखा-ने नशीला पदार्थ सुघांकर पैसे छीनने के दो आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र रूलदा राम और विक्रम उर्फ विक्की पुत्र रामदिया वासीयान गांधी नगर थानेसर व थाना शाहबाद पुलिस ने प्रदीप कुमार पुत्र बरखा राम वासी गेलनी जिला अम्बाला को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्रश्रीमति आस्था मोदी ने दी।

            इस बारे में जानकारी देते हुए श्रीमति मोदी ने बताया कि दिनांक 18 जून 2020 को दवारका प्रसाद पुत्र परमा वासी गाँव सटई जिला छतरपुरमध्य प्रदेश हाल किरायेदार गाँव झिवरेहडी ने थाना शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह दिनांक 17 जून 2020 को रेलवे रोड़ एसबीआई बैंक से तीस हजार रूपये जमा करवाने के लिए गया था। जब वह बैंक में पैसा जमा करने का फार्म भरने लगा तो उसी समय दो नामालुम लड़के उसके पास आये और उसको कहने लगे कि उन्होनें भी पैसे जमा करवाने है| आप उनका भी फार्म भर दो। उसने कहा कि वह पहले अपना फार्म भर लेता हूँ| उसके बाद उनका फार्म भर देगा। वह दोनों लड़के उसको बहला-फुसला कर रेलवे रोड़ पर ले गये और उसको कुछ नशीला पदार्थ सुघां दिया। उसके बाद वह दोनों लड़के उससे पैसे छीन कर भाग गये। जब उसको होश आया तो वह दर्राखेड़ा में था। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच अपराध शाखा-को सौंपी दी| अपराध शाखा-के प्रभारी निरीक्षक मलकीत सिंह ने जाँच एसआई बलवन्त को सौंपी दी| एसआई बलवंत सिंह, हवलदार मनोज कुमार और दीपक कुमार की टीम थाना शहर थानेसर एरिया में गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की नशीला पदार्थ सुघांकर पैसे छीनने के दोनों आरोपी इस समय सैक्टर-17 कुरूक्षेत्र में घूम रहे है। जिस सूचना के आधार पर पुलिस ने शक के आधार पर सैक्टर-17 कुरूक्षेत्र से दो लड़कों को काबू करके उनका नाम व पता पूछा ताग उन्होनें अपना नाम सुरजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र रूलदा राम और विक्रम उर्फ विक्की पुत्र रामदिया वासीयान गांधी नगर थानेसर बताया। जिन्होनें पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उन्होनें ही बैंक परिसर से एक व्यक्ति को बहला-फुसला कर उसको नशीला पदार्थ सुघांकर उससे पैसे छीन कर मौके से भाग गये थे। जिनको पुलिस ने काबू करके गिरफतार कर लिया है। जिन्होनें स्वीकार किया कि उन्होनें इस वारदात के ईलावा पीएनबी बैंक पीपली से एक व्यक्ति को बहला-फुसला कर उसको भी नशीली कोल्ड्रिंक पिलाकर उससे 10 हजार रूपये लेकर भाग गये थे। जिन्होनें छीने हुए पैसें में से 1 हजार रूपये पुलिस को बरामद करवा दिये है। जांच जारी है।

            एक अन्य मामले में राकेश कुमार पुत्र रामचन्द्र वासी सैयदा मौहल्ला शाहबाद ने थाना शाहबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि दिनांक 16 जून 2020 को वह ट्रक नम्बर एचआर 45 बी-6992 से कुछ सामान छोडने के लिए कुंजपुरा जिला करनाल गया था| जब वह ट्रक को लेकर उसके घर शाहबाद जा रहा था। वह रतगनगढ़ गांव से थोड़ी पीछे पीर के पास पहुंचा तो उसका ट्रक एक दम से बंद हो गया। उसने ट्रक से नीचे उतर कर ट्रक के इंजन को चेक  करने लगा तो 3/4 नामालुम व्यक्ति उसके पास आये और उसको मारने-पीटने लगे। वह आपस में एक दुसरे का नाम प्रदीपजस्सी वगैरा ले रहे थे। जिन्होंने उसकी जेब से उसका पर्स निकाल लिया। जिसमें करीब 33 हजार रूपयेएक चैक  व उसका मोबाईल फोन छीनकर मौके से भाग गये। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच हुडडा चौकी शाहबाद के एएसआई कृष्ण कुमार को सौंपी गई। एएसआई कृष्ण कुमार को गुप्त सूचना मिली की ट्रक चालक के साथ मार पीट करके छीना झपटी करने का एक आरोपी इस समय लाड़वा रोड़ शाहबाद में घूम रहा है। जिस सूचना के आधार पर एएसआई कृष्ण कुमार और सिपाही मोहित कुमार की टीम ने मुखबर के ईशारे पर एक व्यक्ति को काबू करके उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम प्रदीप कुमार पुत्र बरखा राम वासी गेलनी जिला अम्बाला बताया। जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर गांव रतनगढ़ के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट करके उससे उसका पर्स व मोबाईल फोन छीना था। जिसको पुलिस ने काबू करके गिरफतार कर लिया है। जिसको आज माननीय अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। जांच जारी है।