पंचकूला (वासु के मेहता) पाकिस्तान से आए टिड्डी दल ने पूरे देश के किसानों को समस्या में डाल दिया है। उत्तर भारत के रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिले समेत कई राज्यों में ये टिड्डियां पहुंच गए हैं। जहां एक ओर हरियाणा के रेवाड़ी में टिड्डी दल का हमला हुआ है तो वहीं दूसरी ओर । बता दें कि टिड्डी दल द्वारा फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल शनिवार सुबह रेवाड़ी पहुंच गए। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में और फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। हालांकि, मंत्री जेपी दलाल ने कृषि अधिकारियों व जिला उपायुक्त को निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैक्टर व फायर ब्रिगेड से प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे स्प्रे का देखरेख भी किया।
शुक्रवार को राजस्थान होते हुए टिड्डी दल महेंद्रगढ़ के रास्ते राज्य में प्रवेश कर गया था। 10 किमी. लंबे व 6 किमी. चौड़े क्षेत्र में फैले दल ने 5 घंटे तक नारनौल-रेवाड़ी के 30 से ज्यादा गांवों में 1 हजार एकड़ से अधिक फसल को नुकसान पहुंचाया। रेवाड़ी के जाटूसाना क्षेत्र के करीब 10 गांवों में 20 टीमों ने रात 12 बजे से स्प्रे शुरू कर दिया, जो कि सुबह तक चला। इसी को लेकर उपायुक्त सोनीपत श्याम लाल पुनिया ने खरखौदा के सभी किसानों व ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि शनिवार शाम तक टिड्डी दल झज्जर जिला की सीमा से सोनीपत जिला में खरखौदा की तरफ से प्रवेश कर जाएगा। सभी किसान भाइयों से अपील है कि वह अपने शोर करने के साधन जिसमें ढोल, ड्रम , थाली डीजे वह अन्य साधन लेकर अपने अपने खेतों में पहुंचे और टिड्डी दल को अपने खेतों में न बैठने दें।
वंही कृषि मंत्री जेपी दलाल ने आज शनिवार सुबह टिड्डी दल के हमले पर कहा है कि टिड्डी दल को लेकर सरकार पहले से जागरूक है। प्रशासन की ओर से टिड्डी दल से निपटने की सभी तैयारियां पूरी थी। टिड्डी दल को मारने के लिए लगातार स्प्रे करवाया जा रहा है। टिड्डी दल के हमले में ख़राब हुई फसल की जल्द ही विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी। इसलिए किसानों को घबराने की जरुरत नहीं है, उन्हें टिड्डी हमले में बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा भी दिया जाएगा। कृषि मंत्री ने आगे बताया पाकिस्तान से छह माह पहले यह टिड्डी दल चला था।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
