इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत दिवस थाना सदर थानेसर के एसआई रमेश चन्द, रविन्द्र कुमार, हवलदार नरेश कुमार, राजीव कुमार और चालक सिपाही सुरेन्द्र कुमार की टीम जी.टी रोड टी-प्वाईंट गांव मसाना पर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की रोशन सैनी पुत्र प्रीतम सिंह व उसका लड़का राजेश कुमार वासीयान गांव धंतौड़ी जो शिव गोरख नाथ वैष्णो ढ़ाबा पर ढ़ाबा की आड़ में नशीले पदार्थ बेचने का काम करते है। उन्होनें अपने ढ़ाबा पर फिरोज खान उर्फ मोनू पुत्र खुर्शीद अहमद वासी सैनी मोहल्ला सढोरा जिला यमुनानगर को चुरापोस्त बेचने के लिए कमीशन पर रखा हुआ है। रोशन व उसका लडका राजेश कुमार दोनो 250/250 ग्राम चुरापोस्त को पोलीथीन में डालकर फिरोज खान को बेचने के लिए दे देते है। जिसकों फिरोज खान उसकी कार न0 एचआर 04जी-0579 में रख कर एक हजार रुपये प्रति पैकेट के हिसाब से आने जाने वाले ट्रक ड्राईवरो को ढ़ाबा के आस पास जी.टी रोड पर बेच देता है। इस समय भी फिरोज खान उसकी कार सहित रोशन सैनी के शिव गोरख नाथ वैष्णो ढ़ाबा के सामने जी.टी रोड के पास खडा है। यदि फिरोज खान को काबू करके उसकी कार की तलाषी ली जाए तो उसके कब्जे से चूरापोस्त बरामद हो सकता है। जिस सूचना के आधार पर पुलिस ने शक के आधार पर शिव गोरख नाथ वैष्णो ढ़ाबा के सामने जी.टी रोड के पास खडी एक कार को काबू करके चालक का नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम फिरोज खान उर्फ मोनू पुत्र खुर्शीद अहमद वासी सैनी मोहल्ला सढोरा जिला यमुनानगर बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चूरा पोस्त बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर वजन 252 ग्राम हुआ। पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके विरूध थाना सदर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफतार कर लिया है।