पातड़ा (धर्मेंद्र संधू ) देश में फैली कोरोना महामारी को लेकर पंजाब सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन दौरान सब डिवीजन पातड़ा में प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए दिन रात एक कर दिया । इस बीमारी के चलते डॉक्टर, सिविल प्रशासन व पुलिस प्रशासन सब मिलकर काम कर रहे हैं । इनकी ड्यूटी वह इमानदारी को लेकर पातड़ा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा एस.डी.एम पातड़ा डॉ पालिका अरोड़ा तथा डी.एस.पी पातड़ा सरदार भरपूर सिंह का विशेष रूप में सम्मान किया गया और उनको पातड़ा इलाके में किए गए विशेष प्रबंधन को लेकर बधाई दी । इस मौके डॉक्टर अरोड़ा ने दिए गए मान सम्मान के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों की सुरक्षा के लिए ही अपनी ड्यूटी निभाई है और उन्होंने मिशन फतेह में सहयोग देने के लिए भी अपील की । इस मौके पर डीएसपी सरदार भरपूर सिंह ने सम्मान के लिए धन्यवाद करते हुए लोगों को यह संदेश भी दिया कि वह इस बीमारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस का खास ध्यान रखें और आवश्यक कार्य के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क व सैनिटाइजर अवश्य इस्तेमाल करें । उन्होंने यह भी अपील की के हमें सबको करोना से संबंधित अफवाहों से सचेत रहना होगा । उन्होंने कहा कि करोना को लेकर अगर कोई भी झूठी अफवाहें फैलाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी । इस मौके पर जोरा सिंह तथा अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सबको प्रशासन , पुलिस और डॉक्टरों का सहयोग देने की अपील की l इस मौके पर थाना सदर प्रमुख गुरुदेव सिंह , अजय कुमार,अमित शर्मा,हरदेव सिंह और पातड़ा एस.डी.एम दफ्तर के अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे ।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
