कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को हरियाणा सरकार से मिली 85 करोड़ रूपये की ग्रांट

कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ. नीता खन्ना के विशेष प्रयासों से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को प्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने केयू को वर्ष 2020-21 की बजट ग्रांट के रूप में 85 करोड़ रूपये की ग्रंाट जारी की है। इससे पहले विश्वविद्यालय को सरकार की ओर से पहली किस्त के रूप में 21 करोड़ 25 लाख रूपये की बजट ग्रांट मिली थी। अब 63 करोड़ 75 लाख रूपये की बजट ग्रांट दूसरी किस्त के रूप में मिली है।
            इस मौके पर कुलपति डाॅ. नीता खन्ना ने कहा कि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विशेष सहयोग से कोरोना वैश्विक महामारी के चलते सरकार की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को यह ग्रांट जारी हुई। कुलपति ने कहा कि सरकार की ओर से ग्रांट मिलते ही विश्वविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन तथा पेंशनरों की पेंशन तुरंत उनके खातों में डाल दी गई है। कुलपति डाॅ. नीता खन्ना ने वर्ष 2020-21 की बजट ग्रांट के लिए मुख्यमंत्री हरियाणा, राज्यपाल हरियाणा एवं वित्त विभाग हरियाणा का विशेष रूप से धन्यवाद किया।