पातड़ा (धर्मेंद्र संधू) थाना सदर प्रमुख पातड़ा गुरदेव सिंह ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा डी.जी.पी. पंजाब दिनकर गुप्ता के दिशा निर्देशों अनुसार नशा तस्करों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है । जिसके चलते एक नाकाबंदी दौरान पातड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थाना प्रमुख ने बताया कि उन्होंने बड़ी मात्रा में हरियाणा मार्का नाजायज शराब बरामद की है । इस सिलसिले में उन्होंने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया और पूछताछ जारी कर दी है वहीं दूसरा मौके पर फरार होने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान अमनदीप सिंह गांव गन्नौर थाना धुरी और उसका जो साथी फरार हुआ है ।उसकी पहचान सुखजीत सिंह निवासी धुरी हुई है। उसको हिरासत में लेने के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है जल्द ही उसको भी हिरासत में ले लिया जाएगा । उन्होंने बताया कि एस.एस.पी. पटियाला श्री मनदीप सिंह सिद्धू और डी.एस.पी पातड़ा श्री भरपूर सिंह के निर्देशों अनुसार ऐसे नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।

