कुरूक्षेत्र (संजीव बंसल) जिला कुरूक्षेत्र पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करके निर्धारित समय से पहले दुकान खोलने के आरोप में किया 7 के खिलाफ मामला दर्ज किया
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि हरियाणा सरकार ने दुकान खोलने का समय सुबह 9 बजे और बंद करने का समय शाम 7 बजे का निर्धारित किया हुआ है। गत दिवस सुबह 7 बजे डियुटी मैजिस्ट्रेट राकेश कम्बोज सहायक डायरेक्टर हिरमी कोरोना महामारी के चलते थाना शहर थानेसर एरिया में गश्त पर थे। गष्त के दौरान उन्होनें देखा कि गांव रतगल में सिगंला करियाना स्टोर, गर्ग करियाना स्टोर, अन्नपुर्णा करियाना स्टोर, कृष्णा डिपार्टमेंटल स्टोर, सैनी स्वीट हाऊस, अरोड़ा प्रोविजन स्टोर और कमल आटा चक्की सभी दुकानदारों ने हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित समय से पहले अपनी दुकानों को खोलकर हरियाणा सरकार द्वारा जारी आदेशो की अवहेलना की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरम्भ कर दी थी। जांच जारी है।