अशोक बुवानीवाला जी के 51वें जन्म दिवस के उपलक्ष में महिला इकाई द्वारा गायों को गऊ ग्रास की सेवा की
June 23, 2020
कैथल (संजीव कौशिक/ रवि गोयल ) आज हरियाणा की शान अग्रवाल समाज को राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी स्थान दिलाने वाले अग्रवाल वैश्य समाज प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अशोक बुवानीवाला जी के 51वें जन्म दिवस के उपलक्ष में प्रदेश अध्यक्ष जी की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कैथल विधानसभा महिला महिला इकाई द्वारा सुबह पहले गायों को गऊ ग्रास की सेवा की गई और फिर श्री नर नारायण सेवा समिति द्वारा जरूरतमंद बजुर्गों को दी जाने वाली आज की सीनियर सिटीजन टिफिन से अग्रवाल वैश्य समाज विधानसभा महिला इकाई कैथल की ओर से वितरित की गई अग्रवाल वैश्य समाज की पूरी टीम प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक बुवानीवाला जी के लिए ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य दीर्घायु की कामना करते हैं।