500 युवाओं ने थामा इनेलो का दामन

सिरसा (समय की ताकत) इनेलो के प्रति प्रदेश भर के लोगों की आस्था बढ़ रही है और विभिन्न दलों के नेता चौधरी देवीलाल की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के लिए इनेलो में शामिल हो रहे हैं। आज हलका हिसार से भाजपा नेता राजेश भाकर ने अपने 500 युवा साथियों के साथ भाजपा को छोड़कर चौ. अभय सिंह चौटाला के सिरसा स्थित आवास पर इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। अभय सिंह ने युवा साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कुछ लोगों को दूसरे दलों के नेताओं ने गुमराह कर दिया था लेकिन अब विशेषकर युवा वर्ग इनेलो की तरफ पुन: अपना रूझान दिखा रहा है और इनेलो में काफी संख्या में दूसरे दलों के नेता-कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश की राजनीति की दिशा व दशा बदल सकता है। उन्होंने शामिल हुए युवाओं का आह़्वान करते हुए कहा कि वे आज से ही पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट जाए तथा पार्टी उन्हें हर समय सम्मान देगी। इस मौके पर हलका कालांवाली के दर्जनों लोग जो भाजपा व अन्य दलों को छोड़कर आए थे, वे आज अभय सिंह की उपस्थित में इनेलो में शामिल हो गए। कालांवाली हलके के जो लोग आज इनेलो में शामिल हुए हैं उनमें सरवन बिट्टू चतरगढ्पट्टी, मनदीप राजू कालांवाली, सुभाष ठाकुर, दीपक सोनी दड़बी, बलदेव सिंह सिकंदरपुर, जोगेंद्र सिंह सिकंदरपुर, संदीप फरवाई, संदीप बप्पा, डॉ. बंसी कंबोज बप्पा, हरजंट सिंह भंगू शामिल हैं।