मास्क न पहनने के चलते किए 4 लोगों के चालान

अम्बाला (शेखर चन्द्र बंसलसरकारी आदेशों की अनुपालना में नगर निगम अम्बाला शहर की टीम द्वारा आज अम्बाला शहर क्षेत्र में मास्क न पहनने के कारण चालान करने के लिए टीम को हिदायत दी गई कि यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के पाया जाता है तो उसका मौके पर ही चालान काटा जायेगा। इन्हीं आदेशों के तहत हिसार रोड़, मानव चौक, दुर्गानगर, सब्जी मंडी अम्बाला शहर के पास मास्क न पहनने के कारण कुल 4 चालान काटे गये और जन साधारण को समझाया गया कि वे मास्क पहनकर रखें, सामाजिक दूरी बनाकर रखें, अपने हाथों को बार-बार धोते रहें तथा सैनीटाईज भी करते रहें। नगर निगम द्वारा इसके तहत मुनियादी भी करवाई जा रही है कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के न रहे और आदेशों की अनुपालना करे अन्यथा उचित कार्रवाई की जायेगी। नगर निगम द्वारा आमजन की सुविधा के लिए व सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए नगर निगम कार्यालय में स्थित नगर सुविधा केन्द्र की खिड़कियों के पास दो-दो गज के सर्कल भी बनाये गये ताकि हिदायतों की पालना सुनिश्चित की जा सके।