दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में दाखिले के लिए अधिसूचना जारी, 31 अगस्त तक ले सकते है दाखिला, एमबीए, एमसीए व बीएड में दाखिले की अंतिम तिथि 14 अगस्त


कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में नए सत्र में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय ने इस सत्र में दाखिले के लिए अधिसूचना जारी  कर दी है। निदेशालय के  विभिन्न पाठयक्रमों में आवेदक 31 अगस्त तक आनलाईन व आफ लाईन दोनों तरह से आवेदन कर सकते है जबकि एमबीए, एमसीए व बीएड पार्ट वन के पाठ्यक्रम में 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
            इस मौके पर कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा निदेशालय पिछले 35 वर्षों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाला हरियाणा का अग्रणी संस्थान है। यह हजारों शिक्षा चाहने वालों की अकादमिक गतिविधियों को पूरा करता है जो या तो किसी कारणवश रेगुलर शिक्षा ग्रहण करने से वंचित हैं और जो विद्यार्थी अपनी योग्यता को अपग्रेड करना चाहते हैं। दूरस्थ शिक्षा निदेशालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र का शिक्षा देने वाला वो माध्यम है जिसके जरिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके समाज के निर्माण में योगदान करना है।
            दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रोफेसर मोहिन्द्र चांद ने बताया कि निदेशालय ने नए सत्र के लिए दाखिला अधिसूचना जारी कर दी है। विद्यार्थी निदेशालय के विभिन्न पाठयक्रमों में 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी बीए तीन वर्षीय, बीकाम तीन वर्षीय, एमए हिंदी, एमए अंग्रेजी, एमए संस्कृत, एमए राजनीति शास्त्र,एमए पंजाबी, एमए दर्शनशास्त्र, एमए लोक प्रशासन, एमए इतिहास, एमए अर्थशास्त्र, एमएससी गणित, एमएससी भूगोल, एमकाम, सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्प्यूटर, बीसीए, पीजीडीसीए, एमएससी कम्प्यूटर साईंस, एमसीए, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एक्सपोर्ट मैनेजमैंट, पीजी डिप्लोमा इन टैक्सेशन, पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस एनालिटिक्स, एमबीए, एमबीए(एचएम), डिलिब, बीलिब, एमलिब, पीडीडीजेएमसी, एमए जनंसचार, बीएड, एमए एजुकेशन, एलएलएम, पीजी डिप्लोमा इन साईबर लॉ, पीजीडीईई, एमए पर्यावरण विज्ञान, सर्टिफिकेट कोर्स इन उर्दू, पीजी डिप्लोमा ट्रांसलेशन हिन्दी व अंग्रेजी, एमसीए, एमएससी कम्प्यूटर साईंस, एम ए मास कम्यूनिकेशन सहित सभी पाठयक्रमों के लिए आवेदन कर सकते है।
उन्होंने बताया कि दाखिले से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय की वेबसाईट  dde@kuk.ac.in  पर उपलब्ध है व आवेदक दूरभाष नम्बर 01744-238518 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475