साईकिल स्टैंड, चाय की कैंटीन, फोटो स्टेट की दुकान, फल व जूस की दुकान की खुली बोली 30 जून को

कैथल (रवि गोयल /संजीव कौशिक) नगराधीश सुरेश राविश ने बताया कि जिला सचिवालय व न्यायालय परिसर में स्थित साईकिल स्टैंड, न्यायालय परिसर में स्थित लिटिगेशन शैड में चाय की कैंटीन, फोटो स्टेट की दुकान नंबर 1, फल व जूस की दुकान नंबर 2 व 3, नगर परिषद कैथल द्वारा डीडी राईटस व टाईपिस्टों के लिए बनाए गए शैड में फोटो स्टेट की दुकान की वर्ष 2020-2023  यानि 1 जुलाई 2020 से 31 मार्च 2023 हेतू खुली बोली की जाएगी। यह बोली 30 जून को सुबह 11 बजे कमरा नंबर 101 में होगी। कोई भी व्यक्ति शर्तों को उपायुक्त कार्यालय की जिला नाजर ब्रांच के कमरा नंबर 204 में देख सकते हैं। प्रत्येक केस में उपायुक्त का निर्णय मान्य होगा। प्रत्येक बोलीदाता को साईकिल स्टैंड के लिए 50 हजार रुपए तथा अन्य सभी ठेकों के लिए 25 हजार रुपए बतौर जमानत राशि या सिक्योरिटी जिला नाजर के पास बोली देने से पूर्व जमा करवाई जाएगी।