कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल ) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ. नीता खन्ना के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए पुर्नमूल्यांकन हेतु आनलाईन आवेदन करने के लिए पोर्टल को 22 जून से 30 जून तक खोलने का फैसला लिया है।
परीक्षा नियंत्रक-1 डाॅ. हुकम सिंह ने बताया कि जो विद्यार्थी वैश्विक महामारी कोरोना तथा लाॅकडाउन या अन्य किसी कारण के चलते नवम्बर 2019 से फरवरी 2020 के दौरान आयोजित हुई परीक्षाओं के परिणाम के बाद अपनी उत्तर पुस्तिका के लिए पुर्नमूल्यांकन के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। वे विद्यार्थी अब 22 जून से 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी अब निर्धारित फीस व 500 रूपये लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते है।
विद्यार्थी इस सम्बन्ध में पूरी जानकारी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाईट केयूकेडाटएसीडाटइन से प्राप्त कर सकते हैं। ये जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डाॅ. दीपक राय ने दी।
