घरौंडा ( प्रवीण कौशिक) नगरपालिका शहर के सभी वार्डो और सार्वजनिक स्थानों पर बैंच लगाने का काम शुरू किया है। इसके लिए नगरपालिका ने लगभग 300 बैंच खरीदे है। नगरपालिका अधिकारियों के मुताबिक, शहर के 17 वार्डो में बैंच लगाए जाएंगें। प्रत्येक वार्ड में फिलहाल 10-10 बैंच लगाए जाने का प्रावधान रखा गया है। इसके अतिरिक्त अन्य बैंचों को सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा, ताकि लोगों को बैठने के लिए उपयुक्त स्थान मिल सकें।
शहर के मुख्य सार्वजनिक स्थानों और वार्डो में बैंच की व्यवस्था नहीं है। यदि कोई बैंच है तो वह लोगों की संख्या के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। जिससे लोगों को बैठने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सार्वजनिक स्थानों और वार्डो में जन साधारण को पेश आ रही इस समस्या को देखते हुए नगरपालिका ने 300 बैंच खरीदें और प्रत्येक वार्ड में दस-दस बैंच मुहैया करवाए है। वार्ड पार्षद जरूरत के हिसाब से बैंचों को स्थापित करवा सकता है। नगरपालिका अधिकारियों के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों को नगरपालिका द्वारा चिन्हित किया जाएगा। लोगों की संख्या के मुताबिक ही बैंच रखें जाएंगें। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि बैंच लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और जल्द ही शहर के सभी वार्डो में बैंच लगा दिए जाएंगें। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर बैंच स्थापित करने के लिए जगहों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही इन स्थानों पर भी बैंच लगाए जाएंगें। सचिव ने बताया कि सभी बैंच कोंक्रीट के बने हुए है।
