जनपद में कोरोना संक्रमण के 3 और केस की पुष्टि हुई है जनपद में कुल कोरोना पॉजिटिव केस हुए 64

बलरामपुर (सुमित गुप्ता) मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कल दिनांक 25 जून को प्राप्त सैंपल रिपोर्ट में  3 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। पॉजिटिव पाए गए  मरीजों एक मरीज टेढ़ी बाजार बलरामपुर व एक मरीज विकासखंड रेहरा बाजार व एक मरीज बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र ग्राम कोयलर के रहने वाले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कल टेढ़ी बाजार में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज को  लखनऊ इलाज हेतु भेजा गया था जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई । जनपद में कोरोना के संक्रमण से मृत्यु की संख्या 2 हो गई है।  जनपद में कोरोना पॉजिटिव कुल केसों की संख्या 64 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि  जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने वाले व्यक्तियों की संख्या 52 हो गई है । जनपद में वर्तमान में  कोरोना  पॉजिटिव के एक्टिव केसों की संख्या 10 है।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475