मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में आयोजित होने वाली कार्यशाला हेतू 25 जून तक कर सकते हैं आवेदन : डीएसओ सतविंद्र गिल

कैथल (रवि गोयल) जिला खेेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में 21 सितंबर से 26 सितंबर 2020 तक एक कार्यशाला का आयोजन होगा। इस कार्यशाला हेतू इच्छुक प्रतिभागी अपने आवेदन पत्र व संबंधित दस्तावेज 25 जून तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में जूनियर से मिडल लेवल के अधिकारी विभिन्न गतिविधियों व नियमों को पूरा करते हैं, भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक एनजीओ लीडर, जिसको पूर्ण रूप से सोशल मीडिया कैंपेन चलाने की पृष्ठï भूमि व वांछित अनुभव हो, युवा के पास वैध पासपोर्ट हो तथा शारीरिक तौर पर स्वस्थ हो। युवा जिस संस्था से संबंधित हो, वह पंजीकृत होनी चाहिए। अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ हो। युवा सरकारी व गैर सरकारी विभाग में कम से कम 5 साल का अनुभव रखता हो और उसके पास अंग्रेजी भाषा बोलने का किसी पंजीकृत अंग्रेजी स्पीकिंग कोर्स संस्था से प्रमाण-पत्र हो। इस कोर्स के लिए प्रत्येक जिला से एक यूथ एनजीओ लीडर का नाम मुख्यालय स्तर पर गठित कमेटी द्वारा चयनित किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी अपने आवेदन पत्र व संबंधित दस्तावेज 25 जून तक अंबाला रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकता है।