कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने शोध समिति तथा परीक्षकों के बोर्ड की अनुशंसा पर 20 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि के लिए पात्र घोषित किया है।
कुलपति ने कहा कि कोविड महामारी के मद्देनजर शोधार्थियों के लिए आनलाईन वाईवा देने की व्यवस्था की गई थी 12 शोधार्थियों ने आनलाईन र्वाइवा दिया था, परीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से परीक्षा ली थी। 8 शोधार्थियों ने लाॅक डाउन से पहले समक्ष रूप से वाईवा दिया था। कुलपति ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शोधार्थियों व विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि पीएचडी उपाधि के पात्र घोषित किए गए शोधार्थियों में होटल मैनेजमेंट से सुमन शर्मा, टूरिज़्म मैनेजमेंट से रंजीत कुमार रमन, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग से शिल्पी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग से सुनील नैन व विशाल, एशियंट इंडियन हिस्ट्री, कल्चर एंड आर्कियोलाॅजी से दर्शना व जगदीश, संस्कृृत से मनोज कुमार, बायोकैमिस्ट्री से निर्मलजीत कौर, कम्प्यूटर साईंस से पूजा, महक व शिल्पी हरनल, जियोग्राफी से पंकज, अप्लाईड जियोफिजिक्स से प्रदीप सांगवान, फिजिक्स से गीता कंढोल, कविता व गुरविन्द्र सिंह, अर्थशास्त्र से अनुपमा, अमनदीप कौर व रूप राज शामिल हैं।