कैथल में वाटर सप्लाई पर खर्च होंगे 20 करोड़ रुपए : विधायक लीला राम


कैथल (संजीव कौशिक/ रवि गोयल) विधायक लीला राम ने कहा कि प्रदेश सरकार कैथल में पीने के पानी पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी। हर व्यक्ति को पीने का स्वच्छ पानी मिलेगा। विकास कार्यों की कड़ी में विधायक लीला राम ने गांव जगदीशपुरा में ट्यूबवेल बोर का शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्रंथी ने अरदास की। अरदास में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विधायक लीला राम ने कहा कि जगदीशपुरा में पुराना ट्यूबवेल खराब होने से लोगों को पीने के पानी की भारी समस्या हो रही थी। इस बारे में ग्रामीण उनसे मिले थे। गांव वासियों की मांग पर 80 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल लगाया जाएगा। पूरे  गांव में पीने के पानी के लिए पाईप लाईन भी बिछाई जाएगी। एक महीने में ये कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों व अन्य विकास कार्यों पर लाखों रुपए खर्च किए जाएंगे। गांव वासियों ने विधायक का गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। सरपंच निशान कौर व कश्मीर सिंह ने गांव की समस्या रखी। विधायक ने सभी कार्य जल्द करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सरपंच निशान कौर, कश्मीर सिंह, कंवल जीत सिंह, दलीप सिंह, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, नरेश मित्तल, जोगिंदर मेहता, लखवंत सिंह, हरजिंद्र सिंह  मौजूद थे।

  • विधायक लीला राम ने राष्टï्रीय एकता व अखंडता के पर्याय व प्रखर राष्टï्रवादी एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। विधायक लीला राम ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद एक दिग्गज नेता थे। उनके अंदर त्याग और बलिदान की भावना थी। इस मौके पर दलेल राठी, रामकुमार नैन, साहिल राणा, सत्यवान, राहुल खुराना, कुशलपाल सैन, राजेंद्र मौजूद रहे।