कैथल (रवि गोयल/ संजीव कौशिक) जवाहर नवोदय विद्यालय, तितरम के प्राचार्य मुहर सिंह ने बताया कि चयन परीक्षा 2020 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कोरोना महामारी के दृष्टिïगत दाखिले की प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। दाखिले के लिए किसी भी अभिभावक को व्यक्तिगत रूप से नवोदय विद्यालय आने की जरूरत नही है। अभिभावक विभाग की वैबसाईट http://navodaya.gov.in/nvs/en/home1 से चयन सूची देख सकते हैं।
प्राचार्य मुहर सिंह ने बताया कि चयन सूची जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व आपके क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में उपलब्ध करवाई गई है। अभिभावक दाखिला फार्म का प्रिंट निकालकर आवश्यक दस्तावेज बनवाकर विद्यालय की ई-मेल आईडी jnvstkaithal@gmail.com पर भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं के लिए दाखिला फार्म भेजने की अंतिम तिथि 29 जून 2020 तथा कक्षा छठी के लिए अंतिम तिथि 10 जुलाई 2020 निर्धारित की गई है। स्थानांतरण पत्र सभी दस्तावेजों के जांच के बाद जमा होगा। दाखिला व दस्तावेजों के संबंध में अध्यापक वाजिद अली के मोबाईल नंबर 80598-42731 तथा अध्यापक धर्मपाल सिंह के मोबाईल नंबर 8011011544 पर संपर्क कर सकते हैं।
