कैथल में कोरोना संक्रमण के 19 जून तक 6 हजार 570 के नमूने नेगेटिव पाए गए : उपायुक्त सुजान सिंह


कैथल (रवि गोयल) उपायुक्त सुजान सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला कैथल में कोरोना संक्रमण के चलते गत 19 जून तक 6 हजार 901 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 6 हजार 570 के नमूने नेगेटिव पाए गए तथा 269 के परिणाम आने बाकी हैं।
            उपायुक्त ने बताया कि विभाग द्वारा मेडिकल मोबाइल यूनिट से ग्रामीण व शहरी स्तर पर 82 हजार 655 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं ने तीन चरणों में घर-घर जाकर व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की  है। प्रत्येक चरण में 2 लाख 26 हजर 516 घरो में जाकर 11 लाख 61 हजार 189 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की है। इसके अतिरिक्त जिले के सभी सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जिला कैथल में 64 व्यक्तियों के नमूने पॉजिटिव पाए गए जिनमें से 53 व्यक्तियों व्यक्ति ठीक हो गये है। बाकी व्यक्तियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा ईलाज किया जा रहा है, जिनमें से 8 संक्रमित मरीज जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती है तथा 3 व्यक्तियों को घर पर आइसोलेशन करके ईलाज किया जा रहा है। आज गांव रसीना में 1 पॉजिटिव केस आया है।
            उपायुक्त ने बताया कि जिला के 568 व्यक्तियों को घर में क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा कोयल कंपलेक्स होटल में 6 व्यक्तियों व ग्रैंड होटल में 1 व्यक्ति को क्वारंटाइन किया गया है। विदेश से जिला कैथल में आने वाले लोगों को पहले 7 दिन के लिए शहर के विभिन्न होटल में व एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कॉल में क्वारंटाइन किया जाता है, साथ ही उनका कोविड-19 की जांच की जाती है, जिसकी सूची पंचायत, पटवारी, नायब तहसीलदार, तहसीलदार, बीडीपीओ तथा शहरी क्षेत्रों में एमसी को उपलब्ध करवाई जाती है ताकि अगर होम क्वारंटाइन संबंधित व्यक्ति क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
            उपायुक्त ने बताया कि 20 जून को जिला नागरिक अस्पताल में 150 व्यक्तियों के नमूने लिए गए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौल में 52 नमूने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन में 56, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुहला में 7 व्यक्तियों के नमूने लिए गए तथा शाह मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में कैम्प लगाकर 102 लोगों के नमूने लिए गए हैं। जिले के सभी केमिस्ट को आदेश दिए गए है कि वह अपने स्तर पर इन्फुलेंजा लाइक इलनेस के मरीजों को दवाई ना दें तथा हाइड्रोसीक्लोरोक्वीन की दवाई किसी भी मरीज को अपने स्तर पर बिना डॉक्टरी सलाह के दवाई ना दें तथा कॉविड-19 के प्रकोप को देखते हुए उन्होंने सभी जनता से आह्वान किया जाता है कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की पालना करें तथा अपने हाथो को बार बार साबुन व सैनिटाइजर से साफ करते रहें। बीमार होने पर डॉक्टर से सलाह ले तथा सभी जनता को आगाह किया जाता है कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं वह लोग आने से पहले सरल हरियाणा पर पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करे।