जिला ब्यूरो चीफ = आशीष कुमार गुप्ता
सादुल्लानगर/बलरामपुर= धोखाधड़ी और कूट रचित दस्तावेजों से जमीन हथियाने के मामले में 5 सितंबर से जेल में निरुद्ध पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। 
जिला प्रशासन ने पूर्व विधायक को भू-माफिया घोषित करने के साथ गैंग का लीडर भी चिन्हित कर रखा है। सादुल्लानगर थाने में पूर्व विधायक व उनके तीन भाइयों पर धोखाधड़ी से जमीन कब्जा करने का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सादुल्लाह नगर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में स्थानीय निवासी बहरैची गुप्ता ने कहा कि पूर्व विधायक ने उसकी जमीन के साढ़े सात डिसमिल भाग पर जबरन नींव खोदवाना शुरू कर दिया। जबकि उन्होंने बैनामा सिर्फ 2 डिसमिल जमीन का किया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चारों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है॥