जिला ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
रेहरा बाजार(बलरामपुर) रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवारीखेरा के मजरे धाकडगंज निवासी  रविवार को सुबह हाईटेंशन लाइन के चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे रेहरा बाजार पीएचसी लाए। जहां डाक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना के लिए परिवारीजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारी को जिम्मेदार ठहराया हैं। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवारीखेरा मजरे धाकडगंज निवासी राजेश कुमार पुत्र राम शंकर और उसके परिवार के लिए नवरात्रि के नवमी का दिन मनहूस साबित हुआ। रामशंकर के करीब 47 वर्षीय बेटे राजेश कुमार को हाईटेंशन लाइन का उस समय जोरदार करंट लग गया, जब वह घर से मौर्यागंज मिट्टी खोदने वाले रीपर को बनवाने के लिए गया हुआ था की वह रीपर के ऊपर चढ़कर लोहे के रॉड से ठीक कर रहा था कि ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया जो ज्यादा ऊँचाई पर नही है। बता दें कि मौर्यागंज से काशीडीह को जाने वाले मार्ग पर आवासीय इलाके में घरों के पास हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार मौत बनकर काफी नीचे तक लटक रहे हैं। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी जरा भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। हालांकि ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया। राजेश कुमार करंट लगने से जब बुरी तरह झुलस गया, तो आनन-फानन परिजन उसे रेहरा बाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक राजेश कुमार ट्रैक्टर चलाकर चार पैसे कमाता था। नवरात्रि को नवमी के दिन छुट्टी होने की वजह से वह ट्रैक्टर लेकर मिट्टी वाले रीपर को ठीक करवाने के लिए मौर्या गंज गया हुआ था। उसके पास दो लड़के और तीन लड़कियाँ है। फिलहाल पुलिस ने राजेश कुमार के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जब इस सम्बंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार से जानकारी किया गया है तो उन्होंने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है।