पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एसआई शिवराम शनिवार को हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के एपीए गेट पर अपनी टीम के साथ बतौर इंचार्ज तैनात थे। इसी दौरान काम्पलेक्स के अंदर गेट से एक युवक एंट्री करवा रहा था। इस युवक ने अपना नाम सुमित पुत्र जगबीर क्वाटर नंबर 213 ओल्ड एआईजी का बताया। पुलिस को इस युवक की कैपरी में कुछ वजनदार वस्तु दिखाई दी। एसआई ने संतरी की मदद से युवक की जेब चैक की तो उसकी जेब से एक पिस्टल बरामद हुई। जब इस पिस्टल के लाइसेंस को लेकर युवक से पूछताछ की गई तो उसके पास कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने युवक को मौके पर ही काबू कर लिया। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि युवक के पास से पिस्टल बरामद हुई है। आरोपी युवक काबू कर लिया। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475