कुरूक्षेत्र (चिराग शर्मा) जिला कुरूक्षेत्र पुलिस ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के नौवें आरोपी को किया गिरफतार। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि गत दिवस थाना पेहवा पुलिस ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के नौवें आरोपी बुटा सिंह पुत्र टेक चन्द वासी सारसा को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है।
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 10 मई 2019 को संदीप सैनी पुत्र सुरेश कुमार वासी सैक्टर-5 कुरूक्षेत्र ने थाना पेहवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 10 मई 2019 को लोकसभा चुनाव प्रचार के सम्बंध में श्री नायब सिहं सैणी का गांव भैंसी माजरा में प्रोग्राम था। इस प्रोग्राम में वह, सुखबीर, सतीश कुमार, संजीव कुमार, कर्मपाल तथा अन्य सदस्य आये हुये थे। इस कार्याक्रम के दौरान 40/50 लड़के जिनमें से कुछ गांव सारसा के थे जिनमें मुख्य चीता सारसा अपनी अपनी मोटरसाईकिलों से निचे उतरे और कार्यक्रम के बीच में पिस्टल तान ली और उन्होनंे तलवार और पत्थरों से उन पर हमला शुरू कर दिया। जिस हमलें में कुरूक्षेत्र से संासद उम्मीदवार के ड्राईवर सुखदीप, सुरक्षा स्टाफ व बंटी कार्यकर्ता को चोटें लगी तथा गाङी के शीशे तोङ दिये। जो उनकों धमकी देते हुए बोलें की अगर दोबारा पार्टी का कोई भी कार्यक्रम किया तो तुम्हें छोडेगें नहीं जान से मार देगे। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरम्भ कर दी थी। जांच के दौरान थाना पेहवा पुलिस ने संदीप, सलेन्द्र उर्फ सिल्ला, रवि पुनिया, कुलदीप सिंह, बजेन्द्र उर्फ काली, जितेन्द्र उर्फ जीता, जगदीश बिल्ला और सुलेख उर्फ सिला को पहले ही गिरफतार कर लिया था। जिन्होने वारदात में प्रयोग किया गया डण्डा और 4 मोटरसाईकिलें पुलिस को बरामद करवा दी थी। जिसकों माननीय अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया था। आगे मामले की जांच करते हुए एसआई कुष्ण कुमार ने नौवें आरोपी बुटा सिंह पुत्र टेक चन्द वासी सारसा को थाना पेहवा से काबू करके गिरफतार कर लिया है। जिसने वारदात में प्रयोग किया गया डण्डा पुलिस को बरामद करवा दिया है। जांच जारी है।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475