पिहोवा (जसविन्द्र सिंह राज /वजीर सिंह) हरियाणा के खेल एवं युवा मामल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कोरोना से केवल जागरुकता से बचा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉक डाउन जैसा साहसिक निर्णय लेकर देश में लाखों लोगों की इस महामारी से रक्षा की। यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। पार्टी के कार्यकर्ता वालंटियर के तौर पर लगातार लोगों तक जरुरी सेवाएं पहुंचाने के साथ साथ उन्हें जागरुक भी कर रहे हैं।
खेलमंत्री संदीप सिंह सोमवार को भाजपा द्वारा शुरू किए गए अभियान के तहत इस्माइलाबाद व पिहोवा में मास्क सेनिटाइजर वितरित करने के उपरांत बोल रहे थे। इससे पहले खेलमंत्री इस्माइलाबाद, फौजी प्लाट व गांव धनीरामपुरा में जाकर लोगों को मास्क व सेनिटाइजर भी वितरित किए है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में जरुरतमंद लोगों तक मास्क सेनिटाइजर पहुंचाने की ड्यूटी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को दी गई है। उन्होंने गांव बोधनी की सरपंच के पति सुशील काजल के निधन पर भी उनके घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। मास्क व सेनिटाईजर वितरण अभियान की शुरूआत मां पितांबरा शक्ति पीट धनीरामपुरा में माता बगलामुखी के पूजन के साथ की गई है।
इस्माईलाबाद में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वजीत विर्क हैप्पी व मंडल प्रधान चिरंजीव गर्ग की अध्यक्षता में वितरण का कार्य किया गया। जबकि पिहोवा में ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाडी पाल व मंडलाध्यक्ष राकेश पुरोहित के नेतृत्व में अभियान को गति दी गई। इस मौके पर पार्षद सुखविंद्र बिट्टू, पार्षद महिंद्र सिंह, नवीन गर्ग, फूल सिंह पाल, सरपंच प्रवीण धनीरामपुरा, महामंत्री रमेश वर्मा, हरि सिंह, रमेश वाल्मीकि, हरप्रीत भट्टी, भूपिंद्र सिंह, निर्मल सिंह व बाबू राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • करंट पीडि़त लाइनमैन को दी एक लाख की मदद
खेल मंत्री संदीप सिंह ने भूस्तला क्षेत्र में बिजली की लाइन पर काम करते समय करंट की चपेट में आए गांव रोहटी निवासी लाइनमैन राजवीर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा भी। राजवीर कई दिन पहले 33 केवी लाइन पर काम करते समय करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया था। उसका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि डॉक्टरों के सामने लाइमैन के हाथ पैरों को बचा पाना चुनौती बना हुआ है। खेल मंत्री को जैसे ही लाइनमैन की हालत का पता चला तो उन्होंने डॉक्टरों को लाइनमैन का जीवन बचाने के लिए पूरा प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही उसे एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा भी की। मंत्री की घोषणा पर बिजली विभाग की एचएसईबी वर्कर यूनियन के सर्किल सचिव बलबीर रंगा व रणजीत मल ने आभार जताया।